RBI ने बैंकों में डाले 25101 करोड़ रुपये, 23 मार्च को होगी 1 लाख करोड़ की बड़ी VRR नीलामी

RBI VRR Auction: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 20 मार्च 2026 को तीन-दिन की वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकों में 25,101 करोड़ रुपये की अल्पकालिक नकदी डाली। वीआरआर में बैंक नकदी की मात्रा और ब्याज दर खुद तय कर सकते हैं, जो रेपो दर से लचीली है। साथ ही, 23 मार्च को एक दिन के लिए एक लाख करोड़ रुपये की बड़ी नीलामी आयोजित होगी।

RBI VRR Auction: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को बैंकों में 25,101 करोड़ रुपये की अल्पकालिक नकदी डाली। यह राशि तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी के जरिए बैंकिंग सिस्टम में उपलब्ध कराई गई। वीआरआर नीलामी आरबीआई की वह प्रक्रिया है जिसमें बैंकों को अल्पकालिक नकदी उपलब्ध कराई जाती है और ब्याज दर बोली लगाने की प्रक्रिया के जरिए तय होती है। यानी, बैंक यह तय कर सकते हैं कि उन्हें कितनी नकदी चाहिए और उस पर वे कितनी ब्याज दर देने को तैयार हैं। यह प्रक्रिया निश्चित रेपो दर की तुलना में अधिक लचीली होती है। इसके अलावा आरबीआई ने 23 मार्च को एक दिन के लिए बड़ी वीआरआर नीलामी का ऐलान किया है, जिसमें कुल एक लाख करोड़ रुपये की नकदी बैंकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

RBI, VRR auction, short term liquidity, banks, repo rate, cut off rate, weighted average rate

वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकों में डाले जा रहे हैं कैश (तस्वीर-istock)

आरबीआई ने बयान में कहा कि इस नीलामी में डाली गई नकदी पर 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर लगी। हालांकि, बैंकों में अग्रिम टैक्स भुगतान और अन्य कारणों से नकदी की तेजी से कमी हुई, जिसके चलते डाली गई राशि आरबीआई द्वारा घोषित 75,000 करोड़ रुपये की योजना से काफी कम रही। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 मार्च तक बैंकिंग प्रणाली में करीब 16,875.36 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध रहेगी। इससे पहले, 17 मार्च को आरबीआई ने सात दिन की वीआरआर नीलामी के माध्यम से बैंकिंग सिस्टम में 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी।

End of Feed