RBI Penalty on Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते लगाया है। यस बैंक पर केंद्रीय बैंक ने 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यस बैंक पर 'बैंकों में कंज्यूमर सर्विस' और 'इंटरनल/ऑफिस अकाउंट्स के अनऑथराइज्ड ऑपरेशन' पर RBI के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते ये कार्रवाई हुई है। इसके अलावा, ICICI बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।
(image source: Times Now Digital)
किस वजह से हुई कार्रवाई
यस बैंक ने इंसफिशिएंट या जीरो बैलेंस वाले अकाउंट्स पर शुल्क लगाया, साथ ही इंटरनल अकाउंट्स के ऑपरेशन में अनऑथराइज्ड एक्टिविटी भी देखी गई। यह जुर्माना सुपरवाइजरी इवैल्यूएशन के लिए वैधानिक जांच (ISE 2022) के दौरान किए गए एक कंप्रिहेंसिव असेसमेंट के बाद लगाया गया।
ICICI Bank पर क्यों लगा जुर्माना
ICICI बैंक को 'लोन और एडवांस - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध' पर RBI के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा। यह जुर्माना एंटिटी को टर्म लोन मंजूर करने में बैंक द्वारा उचित एक्सरसाइज न करने के कारण लगाया गया, जिससे संभावित फाइनेंशियल रिस्क पैदा हो गए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक ने कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिट्यूट बजटीय रिसोर्स के बदले या उनके स्थान पर कुछ एंटिटी को टर्म लोन मंजूर किए थे। इसके लिए प्रोजेक्ट्स की व्यवहार्यता और बैंकिंग योग्यता पर ठीक तरह से जांच-पड़ताल नहीं की गई थी।
