RBI Monetary Policy: आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, जानिए अब आपको क्या करना है

RBI Monetary Policy: आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखी गई है। अपनी जून बैठक में आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) समिति ने रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी या कटौती न करने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव
  • रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार
  • पिछली बार भी नहीं घटाई गई थी रेपो रेट

RBI Monetary Policy: आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। 2023 में दूसरी बार लगातार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखी गई है। अपनी जून बैठक में आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) समिति ने रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी या कटौती न करने का फैसला किया है। रेपो दरें आरबीआई द्वारा देश में बैंकों को लोन देते समय ली जाने वाली ब्याज दर है। पिछले 1 साल में आरबीआई ने हाई इंफ्लेशन के मद्देनजर फरवरी 2022 से रेपो दर में 250 आधार अंकों या 2.5% तक की बढ़ोतरी की है।

MSF रेट में भी नहीं हुआ बदलाव

एमएसएफ रेट (MSF Rate) को भी 6.75 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। एमएसएफ या मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट वह दर होती है जिस पर कोई बैंक लिक्विडिटी संकट आने पर लिक्विडिटी प्राप्त करने के लिए सरकारी सिक्योरिटीज को गिरवी रख सकता है।

End of Feed