बैंक-NBFC के ब्याज दर तय करने के बदलेंगे तरीके! RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट, ग्राहकों पर क्या होगा असर

Loan Interest Rates: आरबीआई ने बैंक और एनबीएफसी की ब्याज दर प्रणाली में एकरूपता व पारदर्शिता लाने हेतु 'दिशानिर्देश 2026' का ड्राफ्ट जारी किया है। यह 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा।

Loan Interest Rates : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) द्वारा ली जाने वाली ब्याज दरों के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। आरबीआई ने इस संबंध में एक नया ड्राफ्ट (दिशानिर्देशों का मसौदा) जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी वित्तीय संस्थानों में ब्याज दर तय करने के तरीकों को एक समान, पारदर्शी और न्यायसंगत बनाना है, ताकि ग्राहकों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या मनमानी न हो सके।

Loan Interest Rates, RBI, Banking Rules, NBFC, Draft Guidelines 2026, APR, Financial Regulations

आरबीआई का नया नियम: बैंक और एनबीएफसी की ब्याज दरों में अब होगी समानता

वर्तमान व्यवस्था और बदलाव की जरुरत

फिलहाल लोन पर ब्याज दरों से जुड़े नियामकीय नियम केवल कॉमर्शियल बैंकों पर सख्ती से लागू होते हैं। वहीं दूसरी ओर, NBFC मुख्य रूप से आचरण से जुड़े सामान्य नियमों के तहत काम करती हैं। इस अंतर के कारण अक्सर दोनों संस्थानों की ब्याज दर तय करने की प्रक्रियाओं में असमानता देखने को मिलती है। आरबीआई का यह नया कदम इस अंतर को खत्म कर सभी संस्थानों के लिए एक समान नियम लागू करेगा।

End of Feed