RBI: रिजर्व बैंक ने रद्द कर दिया इस बैंक का लाइसेंस, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 5, 2024, 07:41 AM IST

Banaras Mercantile Sahakari Bank: रिजर्व बैंक देशभर के बैंकों के काम काज की निगरानी करता रहता है। जहां भी गड़बड़ियां पाई जाती हैं, वहां एक्शन लेता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण बैंक अपने जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा।

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक, वाराणसी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने लाइसेंस रद्द करते हुए कहा, “परिणामस्वरूप, बैंक चार जुलाई, 2024 को कारोबारी समय के बाद बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा। उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के पंजीयक से भी बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

RBI

जमाराशि के हकदार

केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 99.98 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से अपनी पूरी जमा राशि प्राप्त करने के हकदार हैं। परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी जमाराशि पर पांच लाख रुपये तक की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

End of Feed