IDFC First Bank Merger Plan: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में होगा IDFC का विलय, RBI ने दी मंजूरी

IDFC-IDFC First Bank Merger Plan: विलय योजना के तहत पहले आईडीएफसी एफएचसीएल का आईडीएफसी में विलय होगा। उसके बाद आईडीएफसी का विलय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड में किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में होगा IDFC का विलय
  • RBI ने दी मंजूरी
  • शेयरधारकों की भी ली जाएगी मंजूरी

IDFC-IDFC First Bank Merger Plan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC Ltd) का उसकी बैंकिंग सब्सिडियरी कंपनी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आईडीएफसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जुलाई में ही इन दोनों के विलय के प्रस्ताव को मंजूदी दे दी थी। आईडीएफसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी (आईडीएफसी एफएचसीएल) को 26 दिसंबर को आरबीआई से लेटर मिला है, जिसमें इसने विलय की योजना को मंजूरी दे दी है।

IDFC-IDFC First Bank Merger Plan

आईडीएफसी-आईडीएफसी फर्स्ट बैंक विलय योजना

ये भी पढ़ें -

End of Feed