ये बन रहा अरबपतियों का फेवरेट शहर, दुबई को भी मात देने को तैयार

Ras-al-Khaimah Emirate Attracting Billionaires: रस-अल-खैमा में लास वेगास स्थित Wynn Resorts Ltd एक प्रोजेक्ट की योजना बना रही है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसका मकसद 3.9 अरब डॉलर (3200 करोड़ रु से अधिक) का गेमिंग रिसॉर्ट तैयार करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रस-अल-खैमा देगा दुबई को टक्कर
  • यूएई का हिस्सा है रस-अल-खैमा
  • दिग्गज कंपनियां आने को तैयार

Ras-al-Khaimah Emirate Attracting Billionaires: यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) 7 अमीरातों से मिल कर बना है। इनमें से एक रस-अल-खैमा (Ras al Khaimah) या RAK है। रस अल खैमाह यूएई के उत्तरी क्षेत्र में है जो दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 45 मिनट की दूरी पर है। ये अपनी पर्वत चोटियों और सिरेमिक कंपनी के लिए जाना जाना जाता है।

Ras-al-Khaimah Emirate Attracting Billionaires

ये बन रहा अरबपतियों का पसंदीदा शहर

ये अमीरात अब खुद को अरबपतियों के लिए स्वर्ग के रूप में पेश कर रहा है। आरएके इंटरनेशनल कॉरपोरेट सेंटर के टॉप से शहर में बदलाव की झलक देखी जा सकती है, जो अब अरबपतियों को आकर्षित कर रहा है।

End of Feed