Ram Mandir Prasad Fraud:'राम मंदिर प्रसाद' के नाम पर मिठाई बेचने वालों पर CCPA की नजर, Amazon ऐसे सेलर्स के खिलाफ करेगी कार्रवाई

Ram Mandir Prasad Fraud: 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम से मिठाई बेचने पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अमेजन को नोटिस भेजा है।

Ram Mandir Prasad Fraud: 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम से मिठाई बेचने पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अमेजन को नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने शनिवार को कहा कि वह ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। अमेजन ने स्वीकार किया कि उसे कुछ विक्रेताओं के भ्रामक उत्पाद दावों के संबंध में सीसीपीए से एक नोटिस मिली है और कहा कि कंपनी ''उनकी जांच कर रहा है।''

Fake Ram Mandir Prasad Fraud

श्री राम मंदिर अयोध्या फेक प्रसाद

अमेजन ने क्या कहा

अमेजन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''अंतरिम रूप से, हम अपनी नीतियों के अनुसार ऐसी लिस्टिंग के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।'' सीसीपीए ने 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' नाम से मिठाई बेचने पर अमेजन को नोटिस भेजा है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीसीपीए ने अमेजन से इस बारे में सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

End of Feed