Canara Bank तक पहुंची Rajesh Exports की आंच, क्या है ₹509 करोड़ का लेटर ऑफ क्रेडिट विवाद

सेबी की तरफ से राजेश एक्सपोर्ट पर हुई कार्रवाई के बाद नए-नए मामले खुल रहे हैं। अब केनरा बैंक तक इसकी आंच पहुंच गई है। बैंक की तरफ दिया गया 509 करोड़ का लेटर ऑफ क्रेडिट अब विवाद में है।

Canara Bank Rajesh Exports Dispute Case : बाजार नियामक सेबी की तरफ से रेवेन्यू ओवरस्टेटमेंट मामले में जांच और कार्रवाई का सामना कर रही राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) अब एक और विवाद में घिर गई है। यह मामला सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) के साथ ₹509 करोड़ के लेटर ऑफ क्रेडिट (लोन) से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में यह भुगतान का एक आम जरिया होता है।

Canara Bank Rajesh Exports Dispute

राजेश एक्सपोर्ट ने नहीं चुकाई लोन की रकम

विदेश से गोल्ड आयात करने के लिए राजेश एक्सपोर्ट्स की तरफ से अक्सर केनरा बैंक से 'लेटर ऑफ क्रेडिट' (LC) जारी कराया जाता था। असल में इस व्यवस्था के तहत जब विदेशी सप्लायर की तरफ से कंपनी के नाम पर गोल्ड शिपिंग के दस्तावेज दिखाए जाते, तो बैंक इसके लिए भुगतान कर देता, बाद में राजेश एक्सपोर्ट्स की तरफ से यह पैसा बैंक को चुका दिया जाता।

End of Feed