Railway Stocks Rally: गिरते बाजार में RVNL और रेलवे शेयरों में क्यों आई जोरदार तेजी?

गिरते शेयर बाजार के बीच रेलवे सेक्टर के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है। RVNL, IRFC, RailTel और IRCON जैसे स्टॉक्स में लगातार कई दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ट्रेन किराए में बढ़ोतरी, रेलवे की कमाई बढ़ने की उम्मीद और बजट से पहले मजबूत पोजिशनिंग को इस रैली की बड़ी वजह माना जा रहा है।

26 दिसंबर को जब पूरा शेयर बाजार दबाव में नजर आ रहा था, उसी समय रेलवे सेक्टर के सरकारी शेयरों ने सबको चौंका दिया। रेलवे से जुड़ी कई कंपनियों के शेयरों में लगातार पांचवें दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और IRCON इंटरनेशनल जैसे शेयरों में 8 से 12 फीसदी तक की उछाल दर्ज की गई। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब बाजार में गिरावट का माहौल बना हुआ था।

Railway stocks

सबसे ज्यादा चर्चा RVNL के शेयरों की रही, जिनमें एक ही दिन में करीब 12 फीसदी तक की तेजी आई। मई के बाद यह RVNL में एक दिन की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है। वहीं RailTel, IRFC और IRCON के शेयर भी 8 से 10 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। निवेशकों के लिए यह रैली इसलिए भी खास रही क्योंकि रेलवे शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में थे।

End of Feed