DMart Q1 Results FY 2024-2025 : डी-मार्ट का जून तिमाही का लाभ 17.5 प्रतिशत बढ़कर 774 करोड़ रुपये पर, जानें कितना रहा रेवेन्यू

Dmart quarter results: अरबपति राधाकिशन दमानी की अगुआई वाली एवेन्यू सुपरमार्ट का 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए स्टैंडअलोन कुल राजस्व पिछले साल की समान अवधि के 11,584 करोड़ रुपये की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 18.4 प्रतिशत बढ़कर 13,712 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध लाभ Q1FY25 के लिए 812 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 695 करोड़ रुपये था, जो कि साल-दर-साल 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Dmart q1 results 2025 announced: खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.45 प्रतिशत बढ़कर 773.68 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे सामान्य वस्तुओं और परिधानों की बिक्री में सुधार से मदद मिली।

dmart quarter results, dmart quarterly update, dmart quarter 1 results, dmart q1 results 2025 announced

एवेन्यू सुपरमार्ट रिजल्ट

यह भी पढ़ें:

Dmart Q1 Earning: डीमार्ट की कितनी रही कमाई

एवेन्यू सुपरमार्केट्स ने शेयर बाजार को दी सुचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 658.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की परिचालन आमदनी जून तिमाही में 18.57 प्रतिशत बढ़कर 14,069.14 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 11,865.44 करोड़ रुपये था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जून तिमाही में कुल खर्च 18.62 प्रतिशत बढ़कर 13,056.61 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आमदनी 18.54 प्रतिशत बढ़कर 14,110.74 करोड़ रुपये हो गई।

End of Feed