टैरिफ पर ट्रंप की हार से बाजार खुश, तगड़े गैप अप के साथ ओपनिंग के मिल रहे संकेत

यूएस सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध करार दिया है। इसकी वजह से भारतीय बाजार में सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में जोरदार गैप-अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप प्रशासन के रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद वैश्विक बाजारों में राहत के संकेत हैं। गिफ्टी निफ्टी में मजबूती के बीच संकेत मिल रहे हैं कि निफ्टी और सेंसेक्स गैप-अप खुल सकते हैं, लेकिन 26,000 का स्तर इस हफ्ते बाजार की असली परीक्षा साबित होगा।

Share Market opening

शेयर बाजार में तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ प्लान ने पिछले एक साल से दुनियाभर के कैपिटल मार्केट्स को तनाव में बनाए रखा है। लेकिन, शुक्रवार को यूएस के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध घोषित करते हुए साफ किया है कि कानून और संविधान ट्रंप को इस तरह के टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता है। ऐसे में इसे आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट स्थिरता आने का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

End of Feed