Chalo Lakshadweep:चलो लक्षद्वीप का कमाल, इस कंपनी की हुई बल्ले-बल्ले, 3 दिन में 47 फीसदी बढ़े स्टॉक

Praveg share price: कंपनी को देश के कई शहरों में टेंट सिटी बनाने के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को साल 2013 में रण उत्सव के लिए कच्छ में एक टेंट सिटी विकसित करने का पहला सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है।

Praveg share price: जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा (Lakshadweep) के बाद बायकॉट मालदीव और चलो लक्षद्वीप ट्रेंड हुआ, एक छोटी कंपनी की बल्ले-बल्ले हो गई है। स्मॉलकैप कंपनी प्रवेग (Praveg)के शेयर प्राइस में पिछले 3 दिनों में 47 फीसदी की तेजी देखी गई है। शेयर में तेजी की वजह कंपनी को हाल ही में लक्षद्वीप में 50 टेंट हाउस बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना रहा है। आलम यह है कि 9 जनवरी को कंपनी के शेयर में 20 फीसदी तेजी के बाद अपर सर्किट लग गया और उसके शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। मंगलवार को कंपनी के शेयर 1219 रुपये पर पहुंच गए।

PRAVEG TENT CITY

प्रवेग की शेयर में रिकॉर्ड तेजी

कैसा रहा पिछले एक साल में प्रदर्शन

बीएसई को 20 दिसंबर 2023 को की गई फाइलिंग के अनुसार कंपनी को लक्षद्वीप में 50 टेंट हाउस बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह शेयर एक महीने के दौरान 50%, तीन महीने के दौरान 80% और छह महीने में 100% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। वही एक साल में इस शेयर में 270% तक की तेजी आई है। साल 2019 में इस शेयर की कीमत 2.40 रुपये थी। शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखें तो प्रमोटर के पास 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.47 फीसदी की है।

End of Feed