लक्षद्वीप में टेंट हाउस लगाएगी ये कंपनी, ऑर्डर से शेयर में दिख रही तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2024, 10:39 PM IST

Praveg share price: कंपनी को लक्षद्वीप में बड़े ऑर्डर मिले हैं। घोषणा के बाद गुरुवार को प्रवेग लिमिटेड के शेयरों में 10% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इसमें गिरावट देखने को मिली।

Praveg share price: लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे और मालदीव विवाद की वजह से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप न्यूज में रहा है। इसका फायदा प्रावेग लिमिटेड को मिला रहा है। इस कंपनी को लक्षद्वीप में बड़े ऑर्डर मिले हैं। घोषणा के बाद गुरुवार को प्रवेग लिमिटेड के शेयरों में 10% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इसमें गिरावट देखने को मिली।

Share Market

शेयर बाजार

क्या है जानकारी

प्रावेग लिमिटेड को लक्षद्वीप के बंगाराम और थिन्नकारा द्वीप समूह में 350 टेंटों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक फाइलिंग में कहा- लक्षद्वीप के पर्यटन विभाग ने बंगाराम और थिन्नकारा द्वीप समूह में टेंट रिसॉर्ट्स के विकास, संचालन, मेंटेनेंस और प्रबंधन के लिए 2 ऑर्डर दिए हैं। प्रावेग लिमिटेड बंगाराम द्वीप पर कम से कम 150 टेंट और थिन्नकारा में 200 टेंट का विकास, संचालन, मेंटेनेंस और प्रबंधन करेगी।

End of Feed