अब गौतम अडानी का NDTV ! प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने छोड़ी कुर्सी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 30, 2022, 03:04 PM IST

न्यू डेल्ही टेलीविजन (NDTV) के संस्थापक और प्रमोटर प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और उनकी पत्नी राधिका रॉय (Radhika Roy) ने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसे बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी समूह द्वारा खरीदा जा रहा है।

न्यूज चैनल न्यू डेल्ही टेलीविजन (NDTV)के संस्थापक और प्रमोटर प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और उनकी पत्नी राधिका रॉय (Radhika Roy) ने RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। यह NDTV का प्रमोटर ग्रुप है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को रेगुलेटरी सूचना में यह बात कही। NDTV के प्रवर्तक समूह वाहन RRPR होल्डिंग की NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जिसे बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी समूह द्वारा खरीदा जा रहा है।

Prannoy Roy, Gautam Adani

प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा

बयान में कहा गया है कि NDTV के प्रमोटर ग्रुप व्हीकल RRPRH ने 29 नवंबर को हुई बैठक के बाद प्रणय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि RRPRH ने सुदीप्त भट्टाचार्य (Sudipta Bhattacharya), संजय पुगलिया (Sanjay Pugalia) और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण (Senthil Sinniah Chengalvarayan) को तत्काल प्रभाव से बोर्ड में नए डायरेक्टर्स के रूप में मंजूरी दे दी है।

End of Feed