हर महीने Loan की किस्त बन रही जी का जंजाल! ऐसे मैनेज करें अपनी EMI

How to Reduce EMI Burden: क्या आपको भी लगता है कि हर महीने चुकाई जाने वाली ईएमआई आपकी सैलरी का आधे से ज्यादा हिस्सा खत्म कर देती है। अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

How to Reduce EMI Burden: आज के समय में घर, गाड़ी, पर्सनल लोन (Personal Loan) से लेकर मोबाइल और दूसरे सामान खरीदने के लिए EMI का सहारा लेना आम हो गया है। EMI की मदद से बड़ी रकम को छोटे-छोटे मासिक भुगतान में बांटकर चुकाना आसान हो जाता है। लेकिन जब एक से ज्यादा लोन चल रहे हों, तो हर महीने की EMI का कुल बोझ बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि EMI को फाइनेंशियल प्लानिंग का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप भी कई EMI चुका रहे हैं तो कुछ आसान प्रैक्टिकल तरीकों की मदद से अपने EMI के बोझ को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

EMI

ऐसे मैनेज करें अपनी मंथली ईएमआई (Photo: iStock)

अपनी कुल EMI का हिसाब लगाएं

अक्सर लोग अलग-अलग लोन की EMI को अलग-अलग देखते हैं। लेकिन असल में जरूरी यह है कि महीने में आपकी सभी EMI मिलाकर कितनी रकम जा रही है। इसलिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड EMI या किसी अन्य कर्ज की सभी किस्तों की एक लिस्ट बनाएं और उन्हें जोड़कर कुल मासिक EMI निकालें।

End of Feed