कमाल का Mutual Fund! 10000 की SIP से बनाया 1.37 करोड़ का फंड

फंड का SIP रिटर्न भी बेहद मजबूत रहा है। शुरुआत से लेकर अब तक, अगर कोई निवेशक हर महीने 10,000 रुपये की SIP करता, तो 31 अक्टूबर 2025 तक उसका कुल 21 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग करोड़ों का हो जाता। आइए बताते हैं कैसे 10 हजार की सिप ने करोड़ों का फंड तैयार कर दिया।

अमीर बनना हर किसी का सपना होता है और इस सपने को पूरा करने के लिए लोग तरह तरह के निवेश, बिजनेस और कमाई के जरिए तलाशते हैं। अगर आप भी जल्दी अमीर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। “म्यूचुअल फंड सही है” यह लाइन आपने कई बार टीवी, मोबाइल या रेडियो पर सुनी होगी। लेकिन यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक सच्चाई है। अगर म्यूचुअल फंड में सही तरीके से और लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाए, तो छोटा निवेश भी समय के साथ बहुत बड़ा बन सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है DSP मिड कैप फंड है, जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस फंड ने लगातार कंपाउंडिंग की ताकत दिखाते हुए सिर्फ ₹10,000 की मासिक SIP को 19 साल में बढ़ाकर लगभग ₹1.37 करोड़ कर दिया।

Mutual Fund

10 हजार की सिप ने कर दिया कमाल

DSP Midcap Fund ने सालों के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मिडकैप कैटेगरी में यह फंड अपने बेहतर मैनेजमेंट, डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और सही स्टॉक चुनने की रणनीति के लिए जाना जाता है। जिन्होंने शुरुआत में ₹10,000 की SIP शुरू की और बिना रुके 19 साल तक निवेश जारी रखा, उन्होंने कंपाउंडिंग का जादू अपनी आंखों के सामने देखा।

End of Feed