Potato Prices: रुलाएंगी आलू की कीमतें, दिसंबर तक करती रहेंगी परेशान

Potato Prices: खाने-पीने की सबसे जरूरी चीजें आलू की कीमतें दिसंबर तक हमें रूलाती रहेंगी। बेमौसम बारिश ने आलू की फसल को प्रभावित किया है। इसकी जमाखोरी भी कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।

Potato Prices: खाने-पीने की चीजों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। टमाटर की कीमतें कम हुई लेकिन कहा जा रहा है कि किचन के लिए सबसे जरूरी चीज आलू की कीमत और बढ़ सकती है। दिसंबर में नई फसल आने तक आलू की कीमतें लोगों को परेशान करती रहेंगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से आवक बढ़ने के कारण एशिया के सबसे बड़े फल और सब्जी थोक बाजार दिल्ली की आजादपुर मंडी में पिछले दो दिनों में टमाटर की कीमतों में 40% की गिरावट आई है। इसके विपरीत आलू व्यापारियों ने कहा कि आलू की कीमतें 5-10% तक बढ़ जाएंगी क्योंकि बेमौसम बारिश ने आलू की फसल को प्रभावित किया है।

Potato Prices, Vegetable Prices

आलू की कीमतों में हो सकती हैं और बढ़ोतरी (तस्वीर-Canva)

आलू की हो रही है जमाखोरी

आलू के सबसे बड़े उत्पादक उत्तर प्रदेश के व्यापार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने पहले ही कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है कि क्या राज्य के आलू व्यापार के केंद्र आगरा में कोल्ड स्टोरेज फैसिलिटी कीमतें बढ़ाने के लिए आलू की जमाखोरी कर रही हैं। एक बार चुनाव खत्म हो जाने के बाद आलू की आवाजाही पर राज्यव्यापी निगरानी की जाएगी।

End of Feed