Post Office RD: ₹5,000 प्रति ​महीने निवेश कर पाएं 56,830 रुपये का गारंटीड रिटर्न, समझें कैसे?

अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश कर का टेंशन नहीं लेना चाहते हैं ता आपके लिए पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम बेस्ट है।

पिछले दो साल में बहुत सारे निवेशकों का शेयर बाजार से मोहभंग हो गया है। इसके चलते वह एक बार फिर गारंटीड रिटर्न वाले निवेश माध्यम की ओर लौट रहे हैं। अगर आप भी अपने बचत के पैसे को कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए Post Office की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम पर अभी 6.7% की दर से ब्याज मिल रहा है। अगर आप 5 साल यानी 60 महीने निवेश करते हैं तो आपको गारंटीड रिटर्न 56,830 रुपये मिलेंगे। आइए समझते हैं कैसे?

Post Office RD

पोस्ट ऑफिस आरडी

100 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत

अभी, पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर 6.7% की दर से ब्याज मिल रहा है। निवेश की कुल अवधि 60 महीने या पांच साल है। फाइनेंशियल प्लानर के अनुसार, कई रेगुलर सेविंग्स ऑप्शन के मुकाबले, रिस्क-फ्री इन्वेस्टर्स के लिए इसका रिटर्न अच्छा है। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्वेस्टर हर महीने सिर्फ 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट की कोई मैक्सिमम लिमिट भी नहीं है, जिससे लोग अपनी फाइनेंशियल कैपेसिटी के हिसाब से बचत कर सकते हैं।

End of Feed