पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings Scheme) है। इसमें निवेशक को एकमुश्त पैसा जमा करना होता है और उस पर मिलने वाले सालाना ब्याज को 12 बराबर हिस्सों में बांटकर हर महीने भुगतान किया जाता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि (Lock-in Period) 5 साल की होती है। 5 साल तक आपको लगातार हर महीने ब्याज के रूप में कमाई होती रहेगी और जैसे ही 5 साल पूरे होंगे, आपकी पूरी मूल राशि (Principal Amount) आपको सुरक्षित वापस लौटा दी जाएगी।
सिंगल और जॉइंट अकाउंट के नियम
- सिंगल अकाउंट (Single Account): अगर आप अकेले अपने नाम से यह खाता खोलते हैं, तो आप अधिकतम ₹9 लाख तक जमा कर सकते हैं।
- जॉइंट अकाउंट (Joint Account): अगर आप अपनी पत्नी, पति या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर संयुक्त खाता खोलते हैं, तो अधिकतम निवेश की सीमा ₹15 लाख तक तय की गई है। जॉइंट अकाउंट में सभी खाताधारकों का निवेश में बराबर का हिस्सा माना जाता है।
15 लाख जमा करने पर कितनी होगी हर महीने कमाई?
वर्तमान में सरकार पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना पर 7.4 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर दे रही है। आइए अब इसके गणित को समझते हैं कि अगर आप जॉइंट अकाउंट के जरिए इस स्कीम में अधिकतम ₹15 लाख का निवेश करते हैं, तो आपकी महीने की कमाई कितनी होगी
- कुल एकमुश्त निवेश: ₹15,000,000
- सालाना ब्याज दर: 7.4%
- 1 साल का कुल ब्याज: ₹111,000
- हर महीने होने वाली गारंटीड कमाई: ₹9,250
- 5 साल में कुल ब्याज की कमाई: ₹555,000
यानी, अगर आप अपने खाते में ₹15 लाख जमा करते हैं, तो आपको अगले 5 साल तक हर महीने ₹9,250 की निश्चित रकम मिलती रहेगी। 5 साल पूरे होने पर आपकी यह महीने की कमाई बंद हो जाएगी और आपके पूरे ₹15 लाख आपको वापस मिल जाएंगे। आप चाहें तो 5 साल बाद इस योजना को आगे के लिए दोबारा भी शुरू कर सकते हैं।
समय से पहले पैसा निकालने के नियम
यह योजना 5 साल के लिए है, लेकिन अगर आपको बीच में कभी पैसों की सख्त जरूरत पड़ जाती है, तो आप इसे समय से पहले भी बंद करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ पेनाल्टी चुकानी पड़ती है, खाता खोलने के 1 साल से पहले आप पैसा नहीं निकाल सकते। अगर आप 1 साल से 3 साल के बीच खाता बंद करते हैं, तो आपकी मूल राशि में से 2% काटकर बाकी पैसा वापस किया जाएगा। अगर आप 3 साल से 5 साल के बीच खाता बंद करते हैं, तो मूल राशि में से 1% की कटौती की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
