इंदौर का बेटा बना युवाओं का रोल मॉडल, भारत में पॉडकास्टिंग पर करता है राज, कमा लिए 91 करोड़!

Podcaster Raj Shamani Net Worth & Success Story: इंदौर से निकला यह लड़का आज दुनिया के हर ambitious युवा का रोल मॉडल बन चुका है। जब तक भारत में असली बातें सुनने की भूख और सफल होने की चाह बाकी है, तब तक राज शमानी की आवाज सबसे तेज गूंजती रहेगी। $11 मिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Podcaster Raj Shamani Net Worth & Success Story: जरा सोचिए, आप एक सुबह उठते हैं और सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हैं। अचानक आपको दिखते हैं विजय माल्या, वो शख्स जो सालों से पब्लिक की नजरों से गायब थे। और यह कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या कोर्ट रूम स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक पॉडकास्ट पर बेझिझक बातचीत करते दिखते हैं। वह भी राज शमानी के चार घंटे लंबे शो पर। यह कोई आम इंटरव्यू नहीं था। यह उस डिजिटल दौर का संकेत था जहां एक यूट्यूबर, एक कंटेंट क्रिएटर, देश के सबसे बड़े बिजनेस नामों को सामने लाकर बैठा सकता है।

Podcaster Raj Shamani Net Worth & Success Story

पॉडकास्टर राज शमानी की सफलता की कहानी (तस्वीर-instagram)

इंदौर की गलियों से इंटरनेशनल स्क्रीन तक

राज शमानी, जिनका जन्म 29 जुलाई 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ, एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। पढ़ाई का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां उनके जीवन का हिस्सा थीं। लेकिन 16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता के एफएमसीजी बिजनेस ‘शमानी इंडस्ट्रीज’ में योगदान देना शुरू कर दिया और अपना खुद का ब्रांड "जादूगर ड्रॉप" लॉन्च किया। उनकी मेहनत से कंपनी की कमाई 20 गुना तक बढ़ गई। कभी पब्लिक स्पीकिंग से डरने वाले राज, आज अपनी आवाज से लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

End of Feed