NRI के लिए खुशखबरी: PNB और उज्जीवन बैंक ने बढ़ाईं FCNR जमा पर ब्याज दरें

FCNR Deposit Interest Rate: पीएनबी और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एनआरआई ग्राहकों के लिए एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

FCNR Deposit Interest Rate : देश के प्रमुख बैंकों ने प्रवासी भारतीयों (NRI) को आकर्षित करने के लिए विदेशी मुद्रा गैर-निवासी बैंक (एफसीएनआर-बी) जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी एफसीएनआर (बी) जमा दरों को बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले से विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपनी बचत पर पहले से अधिक रिटर्न मिलेगा।

FCNR Deposit Interest Rate, NRI, FCNR B Account, PNB, Punjab National Bank, Ujjivan Small Finance Bank

पीएनबी, उज्जीवन ने एफसीएनआर जमा दरें बढ़ाईं

पीएनबी ने शुरू की विशेष एफसीएनआर योजना

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक ने अमेरिकी डॉलर में की जाने वाली एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक के अनुसार यह कदम एनआरआई ग्राहकों को विदेशी मुद्रा में अपनी आय बढ़ाने का अवसर देने के साथ-साथ विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव के जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा। पीएनबी ने अपनी विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना के तहत अलग-अलग अवधि के लिए नई ब्याज दरें तय की हैं। बैंक तीन से चार वर्ष की अवधि वाली जमा पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देगा। वहीं चार से पांच वर्ष की अवधि की जमा पर ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यदि कोई ग्राहक पांच वर्ष की सावधि जमा करवाता है तो उसे 6.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

End of Feed