PMI Service Index: साढ़े तेरह साल के टॉप पर PMI सर्विस इंडेक्स, कंपनियां जम कर रहीं भर्तियां

PMI Service Index: सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगस्त 2023 के बाद से सबसे तेज गति से नियुक्तियां बढ़ाईं हैं। जिससे साफ है कि देश में सर्विस सेक्टर गतिविधियों में काफी तेजी आई है।

PMI Service Index:भारत में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां मजबूत मांग के दम पर मार्च में साढ़े 13 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मार्च में भारत की सेवाओं का पीएमआई बढ़ा, मजबूत मांग के कारण बिक्री तथा व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आई। इसके अलावा सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगस्त 2023 के बाद से सबसे तेज गति से नियुक्तियां बढ़ाईं हैं। जिससे साफ है कि देश में सर्विस सेक्टर गतिविधियों में काफी तेजी आई है। इसी कारण एचएसबीसी इंडिया का सर्विस सेक्टर में पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च में 61.2 के लेवल पर पहुंच गया।

PMI Services Index

सर्विस सेक्टर में तेजी

400 कंपनियों ने क्या बताया

एचएसबीसी इंडिया सर्विस पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।एचएसबीसी के अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा कि फरवरी में मामूली गिरावट के बाद मार्च में भारत की सेवाओं का पीएमआई बढ़ा, मजबूत मांग के कारण बिक्री तथा व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आई। सेवा प्रदाताओं ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगस्त 2023 के बाद से सबसे तेज गति से नियुक्तियां बढ़ाईं हैं। सर्वेक्षण में कहा गया कि रोजगार में नवीनतम वृद्धि कई महीनों में 22वीं और नवंबर 2022 के बाद से संयुक्त रूप से सबसे मजबूत है।

End of Feed