अब हर छत बनेगी पावरहाउस, GST में कमी से सोलर सिस्टम हुआ 10500 रुपये तक सस्ता!

PM Surya Ghar Yojana: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर को घटा दिया है। इस बदलाव से सौर ऊर्जा को अपनाना और अधिक सस्ता हो जाएगा। यहां जानिए कितने रुपये की बचत होगी।

PM Surya Ghar Yojana : जीएसटी सुधारों में नवीकरणीय ऊर्जा पर टैक्स की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत 9,000 रुपए से लेकर 10,500 रुपए तक कम हो सकती है। यह जानकारी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई। इस कदम से लाखों परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो जाएगा और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम की लागत में भी कमी आएगी। सरकार के इस कदम से स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली उत्पादन ज्यादा किफायती हो जाएगा और घरों, किसानों, उद्योगों और डेवलपर्स को सीधा लाभ होगा।

GST reduction, renewable energy, solar energy, rooftop solar system

सौर ऊर्जा पर जीएसटी घटा (तस्वीर-istock)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मंत्रालय ने कहा कि उदाहरण के लिए, एक उपयोगिता-स्तरीय सौर परियोजना की पूंजीगत लागत, जो आमतौर पर लगभग 3.5-4 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट होती है, जीएसटी सुधार से लागत में 20-25 लाख रुपए प्रति मेगावाट की कमी आएगी। इसी प्रकार, जीएसटी सुधारों से 500 मेगावाट के सोलर पार्क की लागत 100 करोड़ रुपए से अधिक कम हो सकती है।जीएसटी में कमी से नवीकरणीय ऊर्जा के स्तरीय शुल्क कम होने की उम्मीद है, जिससे वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर बिजली खरीद का वित्तीय बोझ कम होगा।

End of Feed