PM Modi ने दिया लॉन्ग टर्म निवेश का 'India First' मंत्र, महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की दिलाई याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तरह के लॉन्ग टर्म निवेश के लिए India First का मंत्र दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की भी याद दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉन्ग टर्म निवेश के लिए India First का मंत्र दिया है। पीएम मोदी का कहना है कि अगले 20 वर्ष के लिए कोई भी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें, तो उसके पीछे इंडिया फर्स्ट को आधार बनाएं। पीएम मोदी का कहना है कि इस तरह के निवेश से न केवल देश की आर्थिक तरक्की होगी। बल्कि, देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी हासिल करना आसान होगा।

PM Modi India First investment mantra

फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी

FICCI के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगले 20 वर्षों के अपने हर लॉन्ग टर्म डिसीजन में इंडिया फर्स्ट (India First) को अपना आधार बनाइए। इससे देश आत्मनिर्भर होगा और आपके बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। सोचिए, 100 साल हो गए... लेकिन 1930 में गांधी यही कहकर गए थे और आज इतने साल के बाद मुझे भी यही कहना पड़ रहा है। मेरी मत मानो, गांधी जी की तो मानो। वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे। मेरी इस बात को भी घर-घर में पहुंचाओ!

End of Feed