नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 29 दिसंबर 2022 को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसके साथ ही यह 560 किलोमीटर हावड़ा एनजेपी मार्ग पर यह शताब्दी एक्सप्रेस के बाद दूसरी प्रीमियम ट्रेन सर्विस होगी। उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही पीएम मोादी की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का निधन हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री देश के प्रति अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।
PM मोदी ने दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
इस अवसर पर राज्यपाल सी वी आनंद बोस और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) भी उपस्थित थे। देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ने सुबह 11.45 बजे हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 22 से पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी की यात्रा शुरू की।
ये होगा ट्रेन का रूट (Vande Bharat Express train route)
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर 1 घंटे रुकने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी और उसी दिन रात 10 बजे स्टेशन पहुंचेगी। यात्रा पूरी होने में करीब 8 घंटे लगेंगे। दूसरी ओर शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर में हावड़ा से चलती है और रात में एनजेपी पहुंचती है।
कितना होगा किराया? (Vande Bharat Express train ticket price)
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) हावड़ा- एनजेपी शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर क्लास की कीमत 1,650 रुपये है, वहीं एक्जिक्यूटिव क्लास की कीमत 2,500 रुपये है। भारतीय रेलवे ने इस रूट के लिए वंदे भारत के किराए की घोषणा नहीं की है, लेकिन टिकट की कीमत शताब्दी एक्सप्रेस से ज्यादा हो सकती है।
वंदे भारत में कई सुरक्षा फीचर्स (Vande Bharat Express Features)
वंदे भारत ट्रेनों में अन्य समान ट्रेनों की तुलना में मॉडर्न और बेहतर सुविधाएं हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में रिक्लाइनिंग सीटें, स्वचालित फायर सेंसर, सीसीटीवी कैमरे, ऑन- डिमांड सामग्री, वाईफाई सुविधा, तीन घंटे का पावर बैकअप और जीपीएस सिस्टम है।
ट्रेन में वायुगतिकीय (एयरोडायनेमिकली) रूप से डिजाइन किया गया एक इंजन है। यह आगे से कुछ हद तक लाइनर विमान की तरह दिखता है। फोर्ट विलियम स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र सोहम मुखर्जी ने कहा कि इस ट्रेन की सवारी करना अद्भुत लगता है। इस संदर्भ में भाजपा सांसद ने पीटीआई भाषा से कहा कि यह राज्य के लिए एक बड़ी छलांग है। इससे उत्तर बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एनजेपी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने से उत्तर बंगाल में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
