PM Modi On Elon Musk: इस महीने के अंत तक एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। यह जानकारी खुद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट साझा करके दी है। दूसरी तरफ इस साल भारत में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसी बीच ANI को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को लेकर एलन मस्क के प्लान के बारे में बात की है। माना जा रहा है कि मस्क भारत में बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस बारे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत में पूरी दुनिया से इन्वेस्टमेंट का स्वागत किया जाना चाहिए। यहां बनने वाले उत्पादों में देश की मिट्टी की महक होनी चाहिए और साथ ही निर्माण प्रक्रिया में देश के नागरिकों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि रोजगार का सृजन हो सके।
भारत को लेकर एलन मस्क के प्लान पर बोले PM मोदी
