ईरान संकट को लेकर PM मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें, भारत और भारतीय पूरी तरह सुरक्षित

पीएम ने साफ किया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों और उपलब्धता पर युद्ध का असर कम से कम हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्तों और अन्य आपूर्तिकर्ता देशों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध के बीच आज पहली बार PM मोदी ने संसद में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। संसद में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि युद्ध के इस दौर में भारत के सामने आर्थिक और मानवीय चुनौतियां जरूर आई हैं, लेकिन सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। पीएम ने भरोसा दिलाया कि चाहे खाड़ी देशों में फंसे भारतीय हों या देश की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security), सरकार की पैनी नजर हर मोर्चे पर बनी हुई है और सरकार हर संभव कदम उठा रही है। किसी को भी इस समय घबराने की जरुरत नहीं है मेरी सभी से अपील है कि इस संकट की घड़ी में सभी साथ मिलकर मुकाबला करें।

PM Modi On Iran War Impact

पीएम मोदी ने संसद में बताया कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हर भारतीय तक मदद पहुंचाई जा रही है। सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता भारतीयों की जान बचाना है। युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक करीब 3 लाख 75 हजार से अधिक भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है। पीएम ने कहा कि उन्होंने खुद पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से दो दौर की बातचीत की है, जिन्होंने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। इसके अलावा, युद्ध क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए 24x7 कंट्रोल रूम और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

End of Feed