PM Modi Exclusive Interview: बेरोजगारी पर मोदी का 8 प्वाइंट में जवाब, बोले- आज रोजगार के अवसर ही अवसर

PM Modi Exclusive Interview: लोकसभा चुनावों के बीच टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग ए़डिटर सुशांत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान उनसे बेरोजगारी से जुड़े सवाल पूछे गए। पीएम ने समझाया कि कैसे बेरोजगारी कम हुई।

PM Modi Exclusive Interview: 2024 के लोकसभा चुनावों के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग ए़डिटर सुशांत सिन्हा ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी कई सवाल किए। इस दौरान बेरोजगारी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। पीएम मोदी ने इस सवाल के 8 प्वाइंट में जवाब दिए।

PM Modi Exclusive Interview

पीएम मोदी का इंटरव्यू

PLFS डेटा बताता है कम हुई बेरोजगारी

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बात यह है कि आज अवसर ही अवसर हैं। हमने चुनौतियां को चुनौती देकर उन्हें अवसर में बदल दिया है। लेकिन जरुरत इस बात की है कि चीजों को वास्तविकता के आधार पर देखा जाना चाहिए। कहने का मतलब है कि रोजगार से जुड़े वास्तविक डेटा पर गौर करें। उस आधार पर बात करें। जैसे PLFS का डेटा विश्वसनीय है। डेटा से पता चलता है कि बेरोजगारी दर पिछले 6 साल में सबसे निचले स्तर पर है। अगर देखें तो 2017 से लेकर 2023 के बीच लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट पिछले दिनों से सबसे ज्यादा बढ़ा है। 2017 में 49.8% लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट था जो 2023 में करीब 58% हो गया। उन्होंने कहा कि अब इसको क्या कहेंगे, बेरोजगारी दर 6% से घटकर अब करीब-करीब 3% पर आ गई है।

End of Feed