पीएम मोदी ने भारत में किया अविश्वसनीय काम, बोले जेपी मॉर्गन CEO

PM Modi Incredible Work: वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर 'अविश्वसनीय' काम कर रहे हैं।

PM Modi Incredible Work: वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेमी डिमन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर 'अविश्वसनीय' काम कर रहे हैं। डिमन ने मंगलवार को यहां 'इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क' के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

PM Modi, JP Morgan CEO

पीएम मोदी की तारीफ

पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं मोदी

उन्होंने कहा कि उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली है, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है, वे पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह आदमी भी उतना ही सख्त है। मैं सोचता हूं कि बदलाव के लिए सख्त होना होगा। आप जानते हैं कि वह नौकरशाही के कुछ हिस्सों में बदलाव ला रहे हैं।

End of Feed