UAE पहुंचे PM Modi, 2 घंटे में भारत के लिए जुटाए 500 करोड़ डॉलर, 7 समझौते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 देशों के दौरे पर पहले दिन UAE पहुंचे। करीब 2 घंटे के इस दौरे में PM Modi ने भारत के लिए 500 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया है। इसके साथ ही कुल 7 बड़े समझौते हुए।

PM Modi UAE Visit May 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा भले ही छोटी रही, लेकिन इसके नतीजे बड़े और दूरगामी दिख रहे हैं। इस दौरे में ऊर्जा सुरक्षा से लेकर रक्षा सहयोग, समुद्री ढांचे, कौशल विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक कई अहम फैसले सामने आए। खास बात यह रही कि यूएई ने भारत में 500 करोड़ डॉलर के निवेश का भी ऐलान किया, जिससे विकास, रोजगार और रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

UAE PM Modi

UAE पहुंचे पीएम मोदी इमेज क्रेडिट (x/narendramodi)

ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा दांव

इस दौरे का सबसे अहम पक्ष ऊर्जा से जुड़ा रहा। भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। साथ ही एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई को लेकर सहयोग के नए रास्ते खुले हैं। इसका सीधा फायदा लंबे समय तक स्थिर आपूर्ति, बेहतर भंडारण और महंगाई के दबाव को नियंत्रित करने में दिख सकता है। ऊर्जा के मोर्चे पर यह साझेदारी भारत की रणनीतिक क्षमता को और बढ़ाती है।

End of Feed