पीएम मित्र पार्क कपड़ा क्षेत्र को बना रहे आकर्षक, वाइब्रेंट गुजरात के जरिये निवेश से हो रहा है यह कमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 06:19 PM IST

Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात सरकार की उद्योग-समर्थक नीति, वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के जरिए आने वाले निवेश और नवसारी में आगामी प्रधानमंत्री मित्र पार्क की मदद से कपड़ा क्षेत्र काफी आकर्षक हो गया है।

Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात सरकार की उद्योग-समर्थक नीति, वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के जरिए आने वाले निवेश और नवसारी में आगामी प्रधानमंत्री मित्र पार्क की मदद से कपड़ा क्षेत्र काफी आकर्षक हो गया है। अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश का 60 प्रतिशत से अधिक डेनिम कपड़ा गुजरात से आता है और इस कारण राज्य को भारत का कपड़ा राज्य कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से कपड़ा नीति के माध्यम से राज्य सरकार ने समर्थन प्रदान करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

PM Mitra Park

पीएम मित्र पार्क में दिखा वाइब्रेंट गुजरात समिट का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात की कपड़ा नीति ने तकनीकी उन्नयन, कौशल वृद्धि और कपड़ा पार्कों के विकास को बढ़ावा दिया है, जिससे यह सबसे आकर्षक क्षेत्रों में से एक बन गया है। उनका मानना है कि गुजरात का कपड़ा उद्योग खुद को राज्य की आर्थिक वृद्धि में एक प्रेरक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा और वैश्विक कपड़ा व्यापार में योगदान देगा। राज्य सरकार के अनुसार, दक्षिण गुजरात के नवसारी में प्रधानमंत्री मित्र पार्क के विकास से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने की संभावना है, जिससे 25,000-30,000 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार होगा।

End of Feed