आज का प्लैटिनम का रेट (27 February 2026): फिर बढ़ी कीमत, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (27 February 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। प्लैटिनम की कीमतें देश और विदेश की आर्थिक व वैश्विक परिस्थितियों से सीधे प्रभावित होती हैं। अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (27 February 2026) : सोना और चांदी के बाद अब प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस वजह से इसकी कीमतों पर लोग नजर बनाए हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक प्लैटिनम का रेट 69,738 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 73,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 72,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू सर्राफा बाजार में आज प्लेटिनम की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्लैटिनम का भाव 6,965 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है, जिसमें 285 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत भी बढ़कर 69,650 रुपये हो गई है। इसमें 2,850 रुपये इजाफा हुआ। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव 6,680 रुपये प्रति ग्राम हो गया था, जिसमें 161 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 66,800 रुपये पर पहुंच गई थी, जो पिछले भाव से 1,610 रुपये अधिक हो गई थी। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल डिमांड में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के कारण कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों की नजर अब आगे की चाल पर बनी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता से कदम उठाने का माना जा रहा है। अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए स्थानीय बाजार भाव अवश्य जांच लें।

Platinum Price Today, Today Platinum Price, platinum price, Platinum Ka Bhav Aaj Ka, platinum metal price

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,965₹69,650₹6,96,500
मुंबई₹6,965₹69,650₹6,96,500
कोलकाता₹6,965₹69,650₹6,96,500
चेन्नई₹6,965₹69,650₹6,96,500
चंडीगढ़₹6,965₹69,650₹6,96,500
पटना₹6,965₹69,650₹6,96,500
लखनऊ₹6,965₹69,650₹6,96,500
मेरठ₹6,965₹69,650₹6,96,500
अयोध्या₹6,965₹69,650₹6,96,500
कानपुर₹6,965₹69,650₹6,96,500
गुरुग्राम₹6,965₹69,650₹6,96,500
गाजियाबाद₹6,965₹69,650₹6,96,500
नोएडा₹6,965₹69,650₹6,96,500
जयपुर₹6,965₹69,650₹6,96,500
लुधियाना₹6,965₹69,650₹6,96,500
गुवाहाटी₹6,965₹69,650₹6,96,500
इंदौर₹6,965₹69,650₹6,96,500
अहमदाबाद₹6,965₹69,650₹6,96,500
सूरत₹6,965₹69,650₹6,96,500
वडोदरा₹6,965₹69,650₹6,96,500
नागपुर₹6,965₹69,650₹6,96,500
पुणे₹6,965₹69,650₹6,96,500
नासिक₹6,965₹69,650₹6,96,500
बैंगलोर₹6,965₹69,650₹6,96,500
भुवनेश्वर₹6,965₹69,650₹6,96,500
कटक₹6,965₹69,650₹6,96,500
केरल₹6,965₹69,650₹6,96,500
रायपुर₹6,965₹69,650₹6,96,500
हैदराबाद₹6,965₹69,650₹6,96,500
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम की बढ़ती पसंद

आज के समय में सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम एक अत्यंत मजबूत और टिकाऊ धातु है, जो रोजाना पहनने के बावजूद अपनी गुणवत्ता और चमक बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसके अलावा, इसकी उच्च शुद्धता इसे त्वचा के लिए सुरक्षित और हाइपोएलर्जेनिक बनाती है।

End of Feed