प्लैटिनम का भाव आज का 25 मार्च 2026: रेट में तेजी बरकरार, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: मिडिल ईस्ट में में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में भी उठा-पटक हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। प्लैटिनम की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत बुधवार सुबह तक 62,813 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 64,755 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 63,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्लेटिनम की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। प्लैटिनम का भाव 411 रुपये बढ़कर अब 5,961 रुपये प्रति ग्राम हो गया। जबकि 4,110 रुपये बढ़कर 59,610 प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण प्लेटिनम की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। ज्वेलरी और निवेश के नजरिए से भी प्लैटिनम की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

Platinum Price Today, Today Platinum Price, platinum price

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,961₹59,610
मुंबई₹5,961₹59,610
कोलकाता₹5,961₹59,610
चेन्नई₹5,961₹59,610
पटना₹5,961₹59,610
लखनऊ₹5,961₹59,610
कानपुर₹5,961₹59,610
मेरठ₹5,961₹59,610
अयोध्या₹5,961₹59,610
गाजियाबाद₹5,961₹59,610
नोएडा₹5,961₹59,610
गुरुग्राम₹5,961₹59,610
चंडीगढ़₹5,961₹59,610
जयपुर₹5,961₹59,610
लुधियाना₹5,961₹59,610
गुवाहाटी₹5,961₹59,610
इंदौर₹5,961₹59,610
अहमदाबाद₹5,961₹59,610
वडोदरा₹5,961₹59,610
सूरत₹5,961₹59,610
पुणे₹5,961₹59,610
नागपुर₹5,961₹59,610
नासिक₹5,961₹59,610
बैंगलोर₹5,961₹59,610
भुवनेश्वर₹5,961₹59,610
कटक₹5,961₹59,610
केरल₹5,961₹59,610
रायपुर₹5,961₹59,610
हैदराबाद₹5,961₹59,610
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम: एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स की नई पसंद

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है, इसलिए रोज़ाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त बनती है।

End of Feed