आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, 100 उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बजट में मिल सकती है मदद

सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय कर रही है। इनमें 14 क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं शामिल हैं।

सरकार विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले मध्यवर्ती उत्पादों और पूंजीगत वस्तुओं सहित 100 उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में सहायता उपायों का विस्तार कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ऐसे 100 उत्पादों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनके लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है।

Budget 2027

बजट 2027

इन क्षेत्रों को मिलेगा बूस्ट

इन उत्पादों में वाहन कलपुर्जे, रसायन और मशीनरी जैसे क्षेत्रों की वस्तुएं शामिल हो सकती हैं। अधिकारी ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों और निजी क्षेत्र के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन उत्पादों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। फिलहाल इन उत्पादों का या तो भारत में विनिर्माण नहीं हो रहा है या फिर पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो रहा है। इसका उद्देश्य घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए विनिर्माण का विस्तार करना है।

End of Feed