पुराना घर खरीदने का है प्लान? Home Loan लेने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान

अगर आप नया घर खरीदने के बजाय पुराना मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेने वाले हैं, तो कुछ जरूरी बातों की जांच करना बेहद जरूरी है। घर की कीमत के साथ उसके कागजात, कानूनी स्थिति और मरम्मत का खर्च भी समझें।

पुराना घर खरीदना कई लोगों के लिए नए मकान के मुकाबले कम खर्च वाला विकल्प हो सकता है। पुराने घर अक्सर ऐसे इलाकों में मिलते हैं, जहां सड़क, बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं पहले से मौजूद होती हैं। लेकिन अगर आप पुराने घर को खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो केवल घर की कीमत और मासिक किस्त यानी EMI देखकर फैसला न करें। घर के कागजात, उसकी हालत और कानूनी स्थिति की जांच करना भी जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 7 बातें, जिनका ध्यान पुराने घर की खरीदारी से पहले रखना चाहिए।

Home Loan

पुराना घर खरीदने का है प्लान?

इन 7 बातों का रखें ध्यान

1. घर की हालत की जांच करें: पुराना घर खरीदते समय उसकी उम्र से ज्यादा उसकी मौजूदा हालत पर ध्यान दें। दीवारों में दरार, छत से पानी टपकने, सीलन और बिजली-पानी की व्यवस्था की जांच करें। जरूरत पड़ने पर किसी इंजीनियर से घर की मजबूती की जांच भी कराएं। इससे भविष्य में होने वाले बड़े खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है।

End of Feed