नवरात्रि में फ्लैट बुक करने जा रहे हैं? जानें कौन-सी भूल पड़ सकती है भारी

दिग्गज रियल्टी एक्सपर्ट राकेश यादव बताते हैं कि घर खरीदना बहुत बड़ा वित्तीय फैसला होता है। घर बार-बार खरीदने की चीज नहीं है। इसलिए कभी भी घर खरीदने का फैसला ऑफर या छूट के लालच में नहीं करना चाहिए।

शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार 10 दिनों की नवरात्रि होगी। नवरात्रि के दौरान घर खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए फ्लैट की जबरदस्त बुकिंग इस दस दिनों में होती है। अगर आप भी अपने सपने का आशियाना इस नवरात्रि में खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तो आपको ज्यादा शतर्क रहने की जरूरत होगी। हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि के दौरान आप किस तरह बेहतर प्रॉपर्टी का चयन कर सकते हैं। साथ ही डेवलपर्स से त्योहारी डिस्काउंट और बेहतर डील ले कर अच्छी बचत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट

इन बातों का रखें ख्याल

त्योहारी ऑफर्स का आकलन करें: नवरात्रि में सेल बढ़ाने के लिए तमाम डेवलपर्स कैश डिस्काउंट से लेकर पार्किंग फ्री, सोने के सिक्के, रजिस्ट्री में छूट जैसे ऑफर्स देते हैं। हालांकि, कई बार छूट या ऑफर सिर्फ प्रचार के लिए होते हैं और वास्तविक लाभ बहुत कम होता है। इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ऑफर्स का चयन करें। कोशिश करें कि आप डेवलपर्स से कैश डिस्काउंट अधिक से अधिक ले पाएं। अगर ऐसा करेंगे तो आप अपनी ईएमआई को कम रख पाएंगे।

End of Feed