निर्यातकों को नहीं होने देंगे नुकसान! पश्चिम एशिया संकट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा एलान

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातकों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

West Asia crisis: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मौजूदा पश्चिम एशियाई संकट से निपटने में घरेलू निर्यातकों की मदद के लिए सभी नीतिगत और सहायक उपायों का इस्तेमाल करने पर ध्यान देगी।

Piyush Goyal on West Asia crisis

केंद्रीय मंत्री गोयल ने निर्यातकों को दिलाया भरोसा (Photo: X Handle/@PiyushGoyal)


हर नीतिगत उपाय का किया जाएगा इस्तेमाल

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने दैनिक आधार पर मुद्दों पर विचार करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है। उन्होंने ’आईआईएफटी वाइस चांसलर कॉन्क्लेव’ के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "सरकार हमारे निर्यातकों को समर्थन देने के लिए हर नीतिगत उपाय और निर्यात प्रोत्साहन मिशन का इस्तेमाल करेगी।"

End of Feed