क्या आपको भी मिला BOI बैंक अकाउंट बंद होने का मेसेज? जानें सरकार ने क्या बताया

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के ग्राहकों को इन दिनों खाता बंद होने का एक मैसेज तेजी से मिल रहा है। PIB Fact Check की रिपोर्ट में इस वायरल मैसेज की क्या सच्चाई सामने आई है और आपको धोखाधड़ी से कैसे बचना है।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India BOI) के करोड़ों ग्राहकों के बीच इन दिनों एक मैसेज को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि यदि ग्राहकों ने तुरंत अपना KYC (Know Your Customer) अपडेट नहीं किया, तो उनका बैंक अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक या बंद कर दिया जाएगा। मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक भी भेजा जा रहा है, जिस पर क्लिक करके डिटेल्स अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस पूरे मामले की पड़ताल की है और इसके पीछे का चौंकाने वाला सच उजागर किया है।

Account Freeze

क्या है इस मेसज की सच्चाई?

पीआईबी (PIB) की पड़ताल में यह साफ हुआ है कि सोशल मीडिया और एसएमएस पर वायरल हो रहा यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी (Fake) और साइबर ठगों द्वारा रचा गया एक जाल है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से खाताधारकों को ऐसा कोई भी मैसेज नहीं भेजा गया है जिसमें लिंक पर क्लिक करके बैंक डिटेल्स अपडेट करने की चेतावनी दी गई हो। साइबर अपराधी इस तरह के पैनिक (डर) वाले मैसेज भेजकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed