Physicswallah आईपीओ में आपने भी लगाया है पैसा? लिस्टिंग पर आपको होगा मुनाफा या डूबेगा पैसा

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे ऊपरी स्तर पर इसका मूल्यांकन 31,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 380 करोड़ रुपये तक का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। फिजिक्सवाला 18 नवंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी।

फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) का IPO कल यानि 13 नवंबर को आखिरी दिन था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरे दिन भर में भी ये पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया। 11 नवंबर को खुले इस IPO से निवेशकों की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़ों को देखें तो दिलचस्पी उम्मीद से काफी कम दिखी है।

Physicswallah

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 3,480 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 18,62,04,143 शेयरों के मुकाबले 33,62,27,044 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.81 गुना अभिदान के बराबर है।

End of Feed