बाजार के हालात देख, दहशत में फोन पे, ठंडे बस्ते में डाला आईपीओ का प्लान

PhonePe ने अपने IPO को फिलहाल टालने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि वैश्विक जियोपॉलिटिकल तनाव और बाजार में बढ़ती अस्थिरता के चलते लिस्टिंग प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह भारत में पब्लिक लिस्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

PhonePe IPO Update: डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO को फिलहाल टालने का फैसला किया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा कि वैश्विक जियोपॉलिटिकल तनाव और बाजार में बढ़ती अस्थिरता के चलते लिस्टिंग प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह भारत में पब्लिक लिस्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

PhonePe IPO

बाजार में स्थिरता आने के बाद आएगा आईपीओ

क्यों रोकी प्रक्रिया?

PhonePe ने सोमवार, 16 मार्च को घोषणा की कि मौजूदा वैश्विक हालात और पूंजी बाजारों में अस्थिरता को देखते हुए IPO की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित की जा रही है। कंपनी का कहना है कि जैसे ही वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौटेगी, वह सार्वजनिक लिस्टिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगी।

End of Feed