UPI MDR पर बोले PhonePe CEO समीर निगम, कहा- दुनिया में सबसे कम, 96% ट्रांजैक्शन फिर भी रहेंगे फ्री

UPI MDR को लेकर UPI एप प्लेयर्स में शामिल Phonpe के CEO समीर निगम का कहना है भारत उन देशों में शामिल है, जहां सबसे कम MDR लगता है। इसके अलावा 96% ट्रांजैक्शन MDR के दायरे से फ्री होंगे।

UPI पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने के बीच PhonePe के CEO समीर निगम ने इसे पेमेंट इंडस्ट्री के लिए अहम कदम बताया है। उनका कहना है कि भारत में करीब 60 लाख मर्चेंट पहले से ही RuPay Credit Card, Visa और Mastercard transactions पर MDR का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में कई व्यापारी MDR की व्यवस्था से पहले से परिचित हैं। निगम के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर MDR आम तौर पर 1.5% से 2.5% के बीच होता है, जबकि नए UPI ट्रांजैक्शन के लिए MDR सिर्फ 0.4% रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार 0.4% दुनिया की सबसे कम MDR दरों में से एक है। उनके मुताबिक सरकार ने दर को काफी कम रखा है, ताकि मर्चेंट के लिए इसे अपनाना आसान हो।

phonepe upi mdr

UPI MDR का किया समर्थन

₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर ही MDR

समीर निगम ने कहा कि भारत में अब भी ज्यादातर UPI ट्रांजैक्शन ₹2,000 से कम के होते हैं। उनके मुताबिक करीब 96% लेनदेन फ्री रहेंगे, क्योंकि नए MDR का असर मुख्य रूप से बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा। इसके अलावा पर्सन टू पर्सन भुगतान पहले की ही तरह मुफ्त रखा गया है।

End of Feed