Petrol Price News: पेट्रोल से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है E85 ईंधन, 48 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध, किन वाहनों में होगा इस्तेमाल?

Petrol Price News: सरकार ने ई85 ईंधन लॉन्च किया, जो 80-85% एथनॉल मिश्रण वाला सस्ता ईंधन है। यह केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में उपयोग होगा और शुरुआत में 48 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है।

Petrol Price News : केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उच्च एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ई85 (E85 fuel) की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक पेट्रोल पंप पर इस नए ईंधन का शुभारंभ किया। सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करेगी, बल्कि किसानों और घरेलू एथनॉल उद्योग को भी मजबूती देगी। शुरुआत में 48 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया गया है। पेट्रोल (Petrol Price) के मुकाबले यह काफी सस्ता होगा।

E85 fuel, Petrol Price, Ethanol blended fuel, Flex fuel vehicles, Hardeep Singh Puri, Indian Oil

ई85 ईंधन की शुरुआत: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मिलेगा सस्ता और पर्यावरण अनुकूल विकल्प (तस्वीर-istock)

पेट्रोल से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता

सरकार ने E85 की कीमत आम पेट्रोल की तुलना में करीब 20 रुपये प्रति लीटर कम रखी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसका उद्देश्य देश में उत्पादित एथनॉल का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। कम कीमत होने के कारण फ्लेक्स-फ्यूल वाहन चलाने वाले लोगों के ईंधन खर्च में कमी आएगी। इससे अधिक लोग भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित हो सकते हैं।

End of Feed