Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 8 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। भारत की प्रमुख तेल कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) हर दिन सुबह ईंधन के दामों की समीक्षा करती हैं, लेकिन आज रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल के दामों में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान है। ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को दो सप्ताह के लिए टालने का फैसला किया है और एक 'टू-साइडेड सीजफायर' (युद्धविराम) का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव की शर्त यह है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोल दे। WTI क्रूड 17% गिरकर लगभग $95 प्रति बैरल पर आ गया। Brent क्रूड 16% टूटकर $92 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में आइए जानते हैं अजा आपके शहर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी का क्या रेट है?