फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; मध्य पूर्व में जंग के बीच सरकार ने LPG सिलेंडर को लेकर दी बड़ी राहत

LPG Cylinder Booking Rule: मध्य पूर्व में तनाव के बीच एक बार फिर भारत की केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी सूत्रों ने पुनः पुष्टि की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी।

LPG Cylinder Booking Rule: मध्य पूर्व में तेज होती जंग के बीच वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद भारत सरकार के सूत्रों ने एक बार फिर कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भी बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग की तिथि बढ़ा दी है।

Oil Prices, Petrol Price

पेट्रोल-डीजल कीमत

वैश्विक तेल बाजारों पर सरकार की नजर

अधिकारियों ने कहा कि मध्य पूर्व में जंग के बीच सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर नजर रख रही है,लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतों में तत्काल वृद्धि की कोई योजना नहीं है। ऐसी संभावना है कि तेल विपणन कंपनियां फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को वहन करेंगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है।

End of Feed