Petrol-Diesel Rate Today, 12 October 2022: बुधवार को क्रूड ऑय की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने वैश्विक मंदी (Global Recession) के बढ़ते रिस्क और चीन में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से प्रतिबंध और सख्त होने से ईंधन की मांग प्रभावित हुई। ब्रेंट क्रूड वायदा (Brent Crude Oil) 51 सेंट या 0.5 फीसदी गिरकर 93.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) 69 सेंट या 0.8 फीसदी नीचे 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ऐसे में अब क्या भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत बदल गई है?
Petrol-Diesel Rate Today: क्या आज पूरे देश में बदल गई है पेट्रोल की कीमत?
क्या बदल गई है ईंधन की कीमत?
उल्लेखनीय है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में कोविड -19 प्रतिबंधों के सख्त होने से और वैश्विक मंदी के खतरे की वजह से मांग में गिरावट की चिंताओं के बीच वैश्विक तेल की कीमत में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। लेकिन आज यानी 12 अक्टूबर को देश भर में ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिटेल विक्रेताओं की ओर से जारी ताजा कीमत के अनुसार, मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज भी स्थिर हैं।
मेट्रो शहरों में इतना है दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल के लिए लोग 89.62 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा यानी 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
अगर आप अपने शहर में ईंधन की कीमत को चेक करना चाहते हैं, तो आप सिर्फ एक एसएमएस भेजकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने फोन पर 'RSP' टाइप करके 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक हैं, तो 'HPPRICE' टाइप करके 9222201122 पर भेजना होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक 'RSP' टाइप कर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
