Peter Schiff Warning : मशहूर ट्रेडर ने बताई गोल्ड में गिरावट की असली वजह, कहा- रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट पर मंडरा रहा खतरा

गोल्ड की कीमतों में मची उथल-पुथल को लेकर मशहूर अमेरिकी ट्रेडर पीटर शिफ ने गोल्ड की गिरावट के पीछे एक चौंकाने वाली वजह बताई है। इसके साथ ही दावा किया है कि रियल एस्टेट व स्टॉक मार्केट खतरे में हैं।

Peter Schiff Gold Price and Stock Market Crash Warning : सोने की कीमत करीब 14 महीने के निचले स्तर पर है। सिल्वर अपने हाई से करीब 65% नीचे है। गोल्ड-सिल्वर की गिरावट ने दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। आमतौर पर महंगाई, आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उथल-पुथल के दौरान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माना जाने वाला गोल्ड भारी बिकवाली का सामना कर रहा है। लेकिन क्या सोने की यह गिरावट आने वाले किसी बड़े आर्थिक संकट का संकेत है? मशहूर अमेरिकी ब्रोकर और अर्थशास्त्री पीटर शिफ ने कुछ ऐसा ही आशंका जताई है।

Peter Schiff Gold Price and Stock Market Crash Warning

गोल्ड में दी निवेश की सलाह

क्यों लुढ़क रहा गोल्ड?

पीटर शिफ ने 18 नवंबर को एक अन्य पोस्ट में कहा था कि सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आ रही है, क्योंकि फेड यह भरोसा दिला रहा है कि वह ब्याज दर बढ़ाकर महंगाई के खिलाफ लड़ाई जीत सकता है। इसकी वजह से गोल्ड में निवेश करने वाले इस तर्क से भी सहमत हो रहे हैं कि गोल्ड में निवेश पर पर कोई ब्याज नहीं मिलता। जबकि, US Bonds ब्याज देते हैं। जब फेड ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत देता है, तो बॉन्ड और अन्य ब्याज आधारित निवेश आकर्षक हो जाते हैं। ऐसे में निवेशक गोल्ड से से पैसा निकालकर यहां निवेश कर रहे हैं।

End of Feed