IEC 2025: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 के 11वें एडिशन के मंच पर पहुंचे और नेशनल हाईवे के सुधार, टोल टैक्स सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात रखी। गडकरी ने बताया कि किस तरह सरकार ने कई शहरों के बीच एक्सप्रेस-वे बनाकर लोगों का समय और ईंधन बचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस सरकार ने सड़क सुधार, टोल टैक्स कलेक्शन और बिना रुकावट यात्रा सुनिश्चित करने का काम किया है।
IEC 2025 में नितिन गडकरी
पर्यटन के विकास के लिए अच्छी सड़क संरचना जरूरी
IEC 2025 के मंच परगडकरी ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए अच्छी सड़क संरचना अनिवार्य है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनात्री को ही लीजिए—हमने इन चारों को जोड़ने वाली एक ही सड़क बनाई है। अच्छी सड़कें न केवल व्यापार, व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देती हैं, बल्कि पर्यटन और कृषि को भी मजबूत करती हैं। यह देश के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने का समय है।
थोड़ा तो पेमेंट करना होगा...
गडकरी ने कहा कि सरकार कैपिटल मार्केट से निवेश ले रही है, तो हमारा भी फर्ज बनाता है कि हम अच्छी सड़कें बनाकर दें। आज हर तरफ सड़कें बन रही हैं। मुंबई से पुणे 2-3 घंटे में, मेरठ से दिल्ली 45 मिनट में पहुंच सकते हैं, लोगों को ट्रैफिक जाम प्रदूषण से मुक्ति मिल रही है, तो थोड़ा तो पेमेंट करना होगा।
टोल नाके पर देरी के मुद्दे पर क्या कहा
टोल नाके पर देरी के मुद्दे पर गडकरी ने कहा, मैंने कहा था कि जनवरी से पहले टोल नाके पर किसी तरह की देरी नहीं होगी। हम नई तकनीक से सिस्टम को जोड़ देंगे, अब जीरो टाइम लगेगा, सड़पर 80 किमी से सीधे निकल जाएंगे। सड़क निर्माण में देरी को लेकर उन्होंने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हमारे पास 3 हजार करोड़ रुपये तक के बजट का अधिकार था, 90 फीसदी प्रोजेक्ट में प्रोसीजर बड़ा होता है, इसलिए देरी होती है। हमारा हर प्रोजेक्ट 3 हजार, 5 हजार, 8 हजार करोड़ रुपये का है, इसलिए देरी लगती है।
