Pension Fund: एनपीएस,अटल पेंशन स्कीम में जमकर हो रहा है निवेश, 11 लाख करोड़ रुपए के पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 08:50 PM IST

Pension Fund: Huge investments are being made in NPS, Atal Pension Scheme, cross Rs 11 lakh crore - Pension Fund: एनपीएस,अटल पेंशन स्कीम में जमकर हो रहा है निवेश, 11 लाख करोड़ रुपए के पार

Pension Fund: पेंशन कोष विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और अटल पेंशन योजना के तहत कुल राशि 11 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रबंधन के तहत 11 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति (एयूएम) की उपलब्धि 10 जनवरी, 2024 को हासिल की गई थी।

Atal Pension Yojana, National Pension System, NPS

पेंशन फंड में जमकर हो रहा है निवेश

मोहंती ने कहा कि चार महीने 18 दिनों (24 अगस्त, 2023 से 10 जनवरी, 2024) में एयूएम 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। निजी क्षेत्र का एयूएम दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। पीएफआरडीए ने सितंबर में चालू वित्त वर्ष के लिए एयूएम लक्ष्य को संशोधित कर 12 लाख करोड़ रुपये किया।

End of Feed