Who was the youngest billionaire in India: भारत में 21वीं सदी की शुरुआत से उद्यमियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। हाल ही में 27 वर्षीय पर्ल कपूर ने 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। कपूर ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और निवेश बैंकिंग में एमएससी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने मई 2023 में अपनी बिजनेस की यात्रा शुरू की। जायबर 365 की स्थापना से पहले, कपूर ने एएमपीएम स्टोर में वित्तीय सलाहकार और एंटियर सॉल्यूशंस में व्यवसाय सलाहकार के रूप में काम किया था। फरवरी 2022 में, उन्होंने बिलियन पे टेक्नोलॉजीज की स्थापना की थी।
पर्ल कपूर
ज़ाइबर 365 साइबर सिक्योरटी क्षेत्र में करती है काम
पिछले साल मई में उन्होंने ज़ाइबर 365 नामक एक भारतीय कंपनी की स्थापना की, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरटी एआई सिस्टम में एक्सपर्ट है। ज़ाइबर 365 का मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। यह भारत में अहमदाबाद, गुजरात से चलती है। कंपनी के शुरू होने के एक साल के अंदर ही कम समय में, फर्म ने 1.2 बिलियन डॉलर ( लगभग 9,840 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन के साथ भारत और एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती यूनिकॉर्न के रूप में नाम है।
पर्ल कपूर की नेटवर्थ
कपूर की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) है और कंपनी में उनकी 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी की क्षमता को पहचानते हुए, स्राम एंड मराम ग्रुप ने सीरीज ए फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर का महत्वपूर्ण निवेश किया, जिससे ज़ाइबर 365 का मूल्यांकन और बढ़ गया।
क्या करती है ज़ाइबर 365
ज़ाइबर 365 का ईवीएम संगत स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म, जो प्रूफ ऑफ अथॉरिटी (पीओए) सहमति तंत्र का उपयोग करके लेयर 1 चेन के रूप में कार्य करता है, सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करता है जो मानवता और संयुक्त राष्ट्र एसडीजी लक्ष्यों के अनुरूप है।
